ऋषिकेश- आईडीपीएल क्षेत्र में मिला 28 वर्षीय युवती का शव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आईडीपीएल पुलिस चौकी के अंतर्गत गोल चक्कर के निकट एक 28 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से पुलिस ने शव बरामद किया है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस को जंगल में लकड़ी लेने गई महिलाओं ने सूचना दी की एक लड़की की लाश जंगल में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना दी लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लगा। इसके बाद झाड़ियों में खोजबीन करने के बाद एक पर्स बरामद हुआ जिसमें से पुलिस को हरिद्वार से उड़ीसा जगन्नाथ पुरी जाने वाली ट्रेन का एक टिकट 9 सितंबर का भी मिला है। लेकिन वह टिकट कैंसिल हो चुका था। युवती का नाम आरती भोई उम्र 28 वर्ष लिखा है। जिसके गले में पड़ी चुन्नी से फांसी लगाकर युवती की मौत होना बताया गया है। जबकि उसके अन्य शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट का निशान नहीं है। यह शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसकी हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोडियाल भी पहुंच गये है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News