ऋषिकेश- कांग्रेसियों ने बाजपुर प्रकरण को लेकर फूंका आम आदमी पार्टी का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा बाजपुर प्रकरण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया गया।
बुधवार को नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समीप आम आदमी पार्टी का पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा बाजपुर प्रकरण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को लेकर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी बौखलाहट में आकर जो बयान बाजी कर रहे हैं उसे पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला फूंकने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, विवेक तिवारी, पार्षद राकेश मियां, आर्यन गिरी, नंदकिशोर जाटव, रुकुम पोखरियाल, अनिल गुप्ता, चंदन पवार, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा आदि ने आम आदमी पार्टी के बयान को समाज में वैमनस्य फैलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाला करार दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News