ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 21 नये मरीज मिले, 03 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखण्ड में कोरोना के बीते 24 घंटे में 21 नए संक्रमित मरीज मिले है। जबकि एक मरीज की भी मौत नहीं हुई है। 03 मरीजों को ठीक होने के बाद उनको घर भेजा गया है। वही सक्रिय मरीजों की संख्या 189 हो गई है। उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 13893 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 14129 सैम्पल आज जाँच के लिए भेजे गए है। छह जिलों बागेष्वर,चमोली ,पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं अल्मोड़ा में 01 ,चम्पावत में 04 ,देहरादून में 06 ,हरिद्वार में 01, नैनीताल 05, पौड़ी गढ़वाल में 02 और ऊधमसिंह नगर में 02 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,385 हो गई है। इनमें से 3,30,611 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7,411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत है।
