ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की होमगार्डों के लिए 6-6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड ड्यूटी में शामिल सभी होमगार्ड्स के जवानों को छह-छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। होमगार्ड निदेशालय में होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम को फिर अपने बचपन के दिनों की याद आई। सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर मुझे भी मेरे एनसीसी के दिनों की याद आ गई। मैं भी आपकी तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। उन्होंने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स और वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम होमगार्ड का विस्तार, ट्रेनिंग का विस्तार, राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को भरोसा दिलाया कि किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।
