ऋषिकेश- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री की रैली का विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी की देहरादून में होने वाली रैली को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। पुलिस ने विरोध करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को डीएवी पीजी कॉलेज के पास से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन की ओर से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर विरोध करने का ऐलान किया गया था। इसके तहत आज सुबह 11 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता डीएवी पीजी कॉलेज में पास इकट्ठे हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन को लेकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली स्थल के लिए मार्च किया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया रोकने के बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बिठा कर गिरफ्तार कर लिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन और रैली को लेकर विरोध किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News