ऋषिकेश- मेहंदीरत्ता के निधन के बाद भी उनकी आंखों करेंगी दो जिंदगीया रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तिलक मार्ग निवासी अशोक मेंहदीरत्ता के निधन के बाद परिजनों ने उनकी आंखें दान कर दी है।
नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि तिलक मार्ग निवासी लवली स्टोर के नाम से मशहूर प्रबुद्ध व्यवसायी अशोक मेंहदीरत्ता का शनिवार प्रातः निधन हो गया था। मेहंदीरत्ता के दामाद आशु चावला ने परिजनों से सहमति लेकर नारंग को सूचित किया। जिस पर नारंग एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पहुंचे जहां से पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। परिजनों के इस कार्य की संगीता आनंद, पूर्व पार्षद अनिता बहल, ओमप्रकाश चक्रवर्ती, प्रिंस मनचंदा, आशु चावला , संदीप, डां. स्तुति चांद ने परिजनों की सराहना की है ।नेत्रदान महादान अभियान हरिद्वार -ऋषिकेश के प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 215 वां सफल प्रयास है।

%d bloggers like this:
Breaking News