ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने किया 52 पव्वे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद को नशा मुक्त करने के विरुद्ध उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा 2 दिसंबर को चंद्रभागा तिराहे के पास से एक अभियुक्त को 52 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता मनोज पुत्र राम प्रसाद निवासी गली नंबर 18 चंद्रभागा ऋषिकेश के रूप में हुआ है।

%d bloggers like this:
Breaking News