ऋषिकेश- 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने पर सरोजिनी थपलियाल का किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित सिकरी स्टेडियम में आयोजित तीसरा नेशनल मास्टर एथलीटस चैंपियनशिप में 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सरोजिनी थपलियाल का पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान , राकेश सिंह मियां पार्षद सहित पू. रा. मा. विद्यालय ऋषिकेश के अध्यापकों व बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान व पार्षद, राकेश सिंह मियां ने कहा कि सरोजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हमारे क्षेत्र एवं शहर का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालों में राज्य आंदोलनकारी विक्रम भंडारी, रुकुम पोखरियाल, एडवोकेट कपिल शर्मा, दिग्विजय सिंह, अध्यापक संजय गौड़, मृदुला सक्सेना, हेमलता भट्ट, रेखा शर्मा, सुनीता जस्सल, गीतांजलि शर्मा, अनुराधा सेमल्टी, मनीषा पांडे, दीपा चौहान, बबीता, पिंकी आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News