ऋषिकेश- 37 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो शराब तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा 29 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग के दौरान देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से एक छोटा हाथी में 37 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछ ताछ में अभियुक्त का नाम पता अभय कीरत सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय बालम सिंह नेगी निवासी मोहल्ला श्यामपुर थाना प्रेमनगर देहरादून, राजकुमार उर्फ अमन पुत्र भरत बहादुर निवासी नयागांव थाना पटेल नगर देहरादून के रूप में हुआ है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। पुलिस टीम में
उप निरीक्षक मनोहर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार,
कांस्टेबल सतीश रावत, ओम कांत भूषण, कांस्टेबल सोनी, एसओजी देहात, कांस्टेबल मनोज, एसओजी देहात, कांस्टेबल नवनीत नेगी, एसओजी देहात सामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News