ऋषिकेश- छात्र अनिकेत अवस्थी ने बढ़ाई देवभूमि ऋषिकेश की शान, मिला कौन बनेगा करोड़पति में स्थान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र अनिकेत अवस्थी ने सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के टॉप टेन में अपना स्थान बना लिया है। कौन बनेगा करोड़पति के टॉप टेन फास्ट एंड फींगर में पहुंचने पर अवस्थी के परिवार में खुशी की लहर है। अनिकेत अवस्थी को बधाई देने के लिए ऋषिकेश वासीयों ने उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा ने भी अवस्थी परिवार को अपनी ढेरों शुभकामनाएं घर पहुंच कर दिया। बता दें कि विगत कई वर्षों से सबसे लोकप्रिय धारावाहिक कौन बनेगा करोड़पति जो कि कई लोगों को करोड़पति बना चुका है रात्रि 9.00 बजे प्रसारित होता है और सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इसमें होस्ट के रूप में नजर आते हैं। अनिकेत अवस्थी 29-30 नवंबर एवं 1, 2 दिसंबर को सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में नजर आएंगे। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी स्टाफ अपने इस होनहार छात्र के कौन बनेगा करोड़पति में जाने पर खुश है। यह प्रसारण 29 नवंबर 30 नवंबर व 1 व 2 दिसंबर को देख सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News