ऋषिकेश- नागरिक कल्याण संगठन ने ऋषिकेश को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर दिया धरना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नागरिक कल्याण संगठन ने त्रिवेणी घाट पर ऋषिकेश को जिला बनाये जाने, गोविंद नगर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में डाले जा रहे कूडे को हटाने, नगर कृष्णा नगर कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।
रविवार को त्रिवेणी घाट पर ऋषिकेश को जिला बनाओ सहित तीन मांगों को लेकर नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष मदन शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरने के दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य बनने के बाद लोगों को अपेक्षा थी कि उनके राज्य का छोटी इकाई होने के कारण विकास होगा। लेकिन यह सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है ।
उन्होंने कहा कि विकास किए जाने के लिए राज्य में छोटे-छोटे जिले बनाए जाने चाहिए जिससे उनके क्षेत्र का विकास हो सके। ऋषिकेश को जिला बनाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल से ही स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है। लेकिन इस और किसी भी सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। डॉ. बीएन तिवारी ने कहां कि उनके द्वारा भी कृष्णा नगर और खांड गांव को ऋषिकेश नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर 58 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है। लेकिन उनकी मांग पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है। पूर्व नगर पालिका सभासद हरीश आनंद ने बताया की गोविंद नगर में पिछले तीन दशक से डाले जा रहे कूड़े के कारण बन गए पहाड़ को हटाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कारगर कदम उठाए जाने की दिशा में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके कारण शहर में महामारी फैलने का अंदेशा बना है ,जिसे जल्द हित में एक हटाया जाना आवश्यक है। धरना देने वालों में नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष मदन शर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ,त्रिलोकी नाथ तिवारी, विक्रम भंडारी, डॉ. बी एन तिवारी , सरोज देवी, विक्रम भंडारी, राधा देवी, विशाल सिंह, हिमांशी देवी, सुशीला देवी, सत्य प्रसाद ममगांई, आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News