ऋषिकेश- दिवंगत विनोद संगर की आंखें करेंगी दो नेत्रहीनों की आंखों को रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -श्यामपुर ऋषिकेश निवासी दिवंगत विनोद शंकर की आंखें मृत्यु के बाद भी दुनिया देख सकेंगी। परिजनों द्वारा उनकी आंखें दान करने से दो लोगों की अंधेरी जिंदगी रोशन होगी। श्यामपुर निवासी विनोद संगर का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया था। दुख की घड़ी मे उनके छोटे भाई मनमोहन संगर ने ऋषि संगर व परिजनों से सहमति लेकर नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग ने एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान रेस्क्यू टीम को उनके निवास पर भेजा और दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। परिजनों द्वारा कराए गए इस कार्य की विनोद शर्मा, हिमांशु गोयल, विनय भाटिया, अंशुल पुरी, राकेश रावल, मोहनिश मल्होत्रा, अश्रय धीमान ने परिजनों का आभार जताया। नेत्रदान महादान हरिद्वार इसके प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का यह 211 सफल प्रयास है। जिससे 422 व्यक्ति लाभान्वित होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News