ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ इकाई के छात्रों ने किया 55 किलो सुखा कूड़ा एकत्रित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ इकाई तथा अविरल प्रोजेक्ट टीम के संयुक्त तत्वाधान में सुखा कूड़ा एकत्रीकरण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने 50 – 55 किलो सुखा कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान छात्रों ने गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र कर निस्तारण करने की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि यदि हम अपना सुखा तथा गीला कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण स्वयं कर दे तो भारत और हमारा समाज स्वच्छता के शिखर पर होगा । कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि यदि हमै अपने समाज व पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग हमें बंद करना होगा तभी हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर अविरल प्रोजेक्ट टीम के सौरभ ,कामना, नवीन, सुमिता, मृदुल, नताशा, राहुल, चिराग ,आनंद, मिताली, रमाशंकर विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ,मोहम्मद मुदस्सिर, मनोज कुमार गुप्ता, सीडी डंगवाल, शेखर सिंह नेगी, सुशील रावत , इंदु नेगी, श्रीमती लता अरोड़ा, सरोज लोचन, ज्योति किरण लोहानी ,बद्री प्रसाद सती सहित विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में शिरकत की।
