ऋषिकेश- छिद्दरवाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थामा ‘आप’ का दामन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला ग्रामीण क्षेत्र में आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आप का दामन थाम लिया।
पार्टी के विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने माल्यार्पण के साथ पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर ही विकास किया जायेगा। उत्तराखंड के लोग आम आदमी पार्टी को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी की सीधी टक्कर होगी। आम आदमी पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि जन भावनाओं से जुड़ी हुई पार्टी है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में चंद्रप्रकाश, रितिका देवी ,नीतू ठाकुरी, शीतल ठाकुरी ,राहुल कश्यप, सोम प्रकाश, कृष्ण कुमार ,अमित शाही, रवि कश्यप ,राजकुमार ,राजा ,हेमा देवी, शांति देवी , संजय कुमार ,सोनी सिंह ,अजय कुमार ,सुनील कुमार, रोहित गोयल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News