ऋषिकेश-थाना मुनिकीरेती में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनिकीरेती पुलिस द्वारा भी पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ शुरू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के दिशा-निर्देशन में महिला सशक्तिकरण के तहत महिला हेल्पलाइन के सौजन्य से जनपद में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसके क्रम में आज थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। थाना मुनीकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी की देखरेख में प्रशिक्षक नवीन दयाल द्वारा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, ढालवाला की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News