ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री ने किया स्वर्गीय पं. ललित मोहन शर्मा प्रतिमा का अनावरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा स्व. पंडित ललित मोहन शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्वर्गीय पंडित ललित मोहन शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर मैं 54 करोड की लागत से बनने वाले भवनों का दिसंबर माह में शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि आज श्री’ देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में स्वर्गीय ललित मोहन शर्मा के मूर्ति स्थापित की जा रही है।
उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह प्रतिमा युवा पीढ़ी को देश भक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के इस परिसर का नाम भी पंडित ललित मोहन शर्मा के नाम से किया जाए। ऋषिकेश में छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश पाने में कठिनाई होती थी इसलिए ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर के रूप में स्थापित किया। जिससे ऋषिकेश के ग्रामीण एवं शहरी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। प्रदेश में सरकारी डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को निशुल्क फोन टैब वितरित किया जाएगे साथ ही जिन लोगों ने प्रदेश में महाविद्यालय के लिए भूमि दान की है उन सभी परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर जयराम ट्रस्ट के परम अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रबंधक भारत मंदिर ट्रस्ट हर्षवर्धन शर्मा, महन्त भारत मंदिर वसल्लम शर्मा, वरुण शर्मा, श्रीमती गीता कुकरेती, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय डॉ. पीपी घ्यानी, प्राचार्य श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, पार्षद शिव कुमार गौतम, इंद्र कुमार गोदवानी, कैप्टन गोविंद सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग पयाल, छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, शुभम शर्मा, नितिन सक्सेना आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News