ऋषिकेश- श्रमिको की उन्नति पर आँख मूंद कर बैठी भाजपा सरकार – राजपाल खरोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांगेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने अखिल भारतीय सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति द्वारा विगत 4 दिन से चल रहे 10 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इस मौके पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रेषित किया । उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता व क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता के चलते ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के श्रमिक आंदोलन पर बाध्य हो गए हैं। देश में मजदूर विरोधी नीतियां सरकार बना रही है। नए-नए कानून बना दिए जाते हैं, जिनका फायदा कंपनी प्रबंधन उठा रही हैं। श्रमिक संगठन सुधारीकरण के नाम पर बनाए गए कानूनों का विरोध करती रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऋषिकेश क्षेत्र के श्रमिकों की पिछले 3 वर्षों से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जो कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं से वंचित हैं। जिस कारण श्रमिकों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है । पिछली कांग्रेस सरकार के समय जो तमाम सुविधाएं सरकार द्वारा चिन्हित श्रमिकों को दी जा रही थी वह सभी सुविधाएं आज सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रही है। कहीं पर भी श्रमिकों को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही है जिनके वे हकदार हैं। पिछले 3 वर्षों से श्रमिक के लिए साइकिल, बच्चों की शादी के लिए आर्थिक मदद, टूल किट, मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद आदि तमाम सुविधाएं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंदर बंद पड़ी हुई है। इसी लिए श्रमिक मजदूर आंदोलन को बाध्य हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने आज तक श्रमिक संगठनों से श्रम कानूनों में किए जाने वाले संशोधनों के बारे में बातचीत तक भी नहीं की है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो श्रमिक संगठन के साथ कांग्रेस को बड़ा आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। इस दौरान प्रेम नाथ राव ,फूलमती देवी, गुड्डन देवी , आशा भंडारी ,हरेंद्र प्रसाद, मिंटू , पदम ,अशोक ,मिंटू आदि लोग उपस्थित रहे |

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News