ऋषिकेश- केजरीवाल का ऐलान सरकार बनी तो दिल्ली तर्ज पर बुजुर्गो को अयोध्या के लिए फ्री यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार – आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में जनता ने कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया है। एक बार आप को मौका देंगे तो जो अभी तक दिल्ली में किया वह उत्तराखण्ड में भी करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनेगी तो दिल्ली की तर्ज पर यहां भी तीर्थ यात्रा योजना चालू करेंगे उत्तराखंड के सभी लोगों को अयोध्याजी के दर्शन फ्री कराएंगे। मुस्लिम भाइयों को अजमेर शरीफ और सिख भाइयों को करतार साहिब का प्रावधान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहली पार्टी है जो जनता के मुद्दों पर काम करती है। हम कहते हैं हमे वोट दो हम आपका लोक और परलोक सुधारेंगे। अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, 24 घंटे बिजली, मुफ्त बिजली, अध्यात्म के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे। एक सवाल के जवाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना एक बड़ा स्कैंडल है। उत्तराखंड में भी आप इसका सर्वे करा लो दिल्ली में हमने दो करोड़ लोगों के लिए सारी बीमारियों का सारा इलाज मुफ्त कर रखा है। आपका जितना भी खर्चा आएगा, चाहे एक करोड़ हो फ्री इलाज करते हैं। फिर आयुष्मान योजना की क्या जरूरत है। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि केजरीवालजी जब भी आते हैं, वो ऐसी बातें बताकर जाते हैं कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। वह हर बार ये बताने का प्रयास करते हैं कि कैसे उत्तराखंड का विकास होगा। हमारे ऑटो व टैक्सी यूनियन वालों को भी उन्होंने अपने अनुभव बताए। साथ ही ऑटो वालों ने भी अपने अनुभव शेयर किए। ऑटो चालकों के साथ संवाद में आटो चालकों ने केजरीवाल को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोराना लॉकडाउन के दौरान उन्हें किस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। केजरीवाल ने समस्याओं को सूनने के बाद उनके निस्तारण की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने में 70 प्रतिशत आटो चालकों का योगदान है। उन्होंने कहा कि पहले आटो चालकों को दिल्ली में दूसारी नजर से देखा जाता था, फिर पार्टी ने उनसे बात की और उन्हें समझाया गया। केजरीवाल ने कहा कि एक ऑटो चालक दिन भर मेहनत करने के बाद गरीब बस्तियों मे रहता है। इसके बावजूद लोग उन्हें ऑटो माफिया कहते थे, लेकिन उनकी सरकार बनने के बाद आटो वालों का पूरा सिस्टम ही बदल गया। जिस कारण से जनता भी खुश है आटो चालक भी खुश हैं। इसके बाद पत्रकार वार्ता के लिए टेम्पो में बैठकर गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News