ऋषिकेश- स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने की पुष्पांजलि अर्पित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की आज महानगर कार्यालय रेल्वे रोड ऋषिकेश में नगर के समस्त कांग्रेसियों ने स्व इन्दिरा की जयंती पर उनको याद किया। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने इंदिरा को याद करते हुए कहा कि इन्दिरा देश की सबसे लोकप्रिय नेता थी अपनी इच्छा शक्ति के चलते उन्होंने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर अलग बांग्लादेश का निर्माण कराया। उनका व्यक्तित्व ऐसा था की विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी द्वारा उनको दुर्गा कह कर भी संबोधित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा की स्व इन्दिरा गांधी ने बैंक का राष्ट्रीय करण कर उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। ऐसी विभूति को शत शत नमन । इस अवसर पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा विजयपाल रावत मनोज गुसाँई सतीश शर्मा विमला रावत शकुंतला शर्मा अरविंद जैन प्रदीप जैन प्यारेलाल जुगलान चंदन सिंह पंवार योगेश शर्मा भगवान सिंह पंवार विजयलक्ष्मि नंदकिशोर जाटव दीनदयाल राजभर विक्रम भंडारी रक़म पोखरियल एकलव्य नागपाल वेदांत सारस्वत स्वामी मुकेश वत्स एवं कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा

%d bloggers like this:
Breaking News