ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने की हर घर भाजपा घर,घर भाजपा की शुरूआत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वर्गाश्रम मंडल के मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में शक्ति केंद्र लक्ष्मण झूला के बूथ संख्या 144 के त्रिमूर्ति भवन से हर घर भाजपा-घर,घर भाजपा की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी जनताको दी। इससे प्रभावित होकर आम जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी के विकास रूपी माँडल को चुनकर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, बाला देवी, शक्ति केंद्र लक्षमणझूला के संयोजक अश्विनी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सिताब सिंह पयाल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, नमामि गंगे के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल, नमामि गंगे के सह-संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष त्रिवेंद्र नेगी, भगत राम, शोभा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News