ऋषिकेश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनजाति गौरव दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा जनजाति गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती) पर गोष्टी व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हरिद्वार रोड स्थित ICA इन्स्टिट्यूट मे विचार गोष्ठि व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को *जनजाति गौरव दिवस* के रूप मे घोषित करने पर केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि जनजाित गौरव दिवस के रुप में जनजातीय समाज को अपने गौरवमयी संघषर्मयी इतिहास का
सम्मान मिला है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने जिस तरह अपनी संस्कृति, अपने जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष
किया वो धरती आप ही कर सकते थे। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों के प्रित गर्व करना सिखाया। इस अवसर पर गढ़वाल सह संयोजक विनोद चौहान, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, शुभम शर्मा, प्राची सेमवाल, शुभम गौड़, अंकुर अग्रवाल, दीपक कुमार, अक्षिता कश्यप, शिवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News