ऋषिकेश-मुनिकीरेती ढालवाला कांग्रेस द्वारा आयोजित इगास बग्वाल में कलाकारों ने बिखेरी लोकगीतों की छटा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती ढालवाला कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड का लोकपर्व ईगास बग्वाल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रविवार को 14 बीघा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विनोद विजलवान, लोक गायक धूम सिंह रावत और पूनम सती द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। भेळू मंडाण कार्यक्रम में ढोल वादक राकेश दास एवं साथियों द्वारा मंडाण प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ समस्त कॉंग्रेस जन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्य मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, जिला अध्यक्ष हिमांशु विजलवान, रमेश उनियाल, वीरेंद्र कंडारी, दिनेश व्यास, जगमोहन भंडारी, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, संतोष पैन्यूली, रोहित चौहान, अनिल रावल, विनोद सकलानी, अक्षत भट्ट, राजन विष्ट, उत्तम असवाल, अनिल रावत, गजेन्द्र सजवाण, पदमा सेमवाल, प्रमिला विजलवान, उर्मिला ममगाईं, अनीता कोटियाल, सुमन नैथानी, सुजाता खत्री, बबिता रमोला, सुषमा नेगी, सुषमा नोटियाल, दीपक खत्री, पुरषोतम भट्ट, ममता नेगी, सुजीत कुड़ियाल, अमित बलूनी, मदन बडोनी, अनुराग रावत आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News