ऋषिकेश-टिहरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2,50000 रूपए कीमत की अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टिहरी पुलिस की नशे के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही में 02 अभियुक्तों से लगभग 2,50000 रूपए कीमत की अवैध चरस बरामद बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त रखने हेतु नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बेटे मंगल की रात्रि थाना नरेंद्रनगर पुलिस व थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा एसओजी टीम के साथ मिलकर क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविन्द्र कुमार चमोली व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के पर्यवेक्षण में अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना नरेंद्रनगर पुलिस* द्वारा भगत सिंह पंवार पुत्र पूरण सिंह पंवार निवासी ग्राम ठांडी धौंत्री, जनपद उत्तरकाशी को चेकिंग के दौरान नरेंद्रनगर-चंबा मोटर मार्ग पर आगराखाल के समीप भिन्नू गदेरे के पास से 1850 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग 2,10000/-) तथा थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अमनदीप पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हकीकतनगर थाना सदर जनपद सहारनपुर (यू0पी0) को हर्बल गार्डन ढलवाला से 400 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग 40000) के गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम थाना नरेंद्रनगर
उ. नि. लखपत बुटोला, एसओजी प्रभारी टिहरी, उ. नि. दीपक रावत चौकी प्रभारी आगराखाल,
हे. कां. योगेंद्र सिंह, एसओजी,
कां. हिमांशु चौधरी, एसओजी,
कां. मुकेश पुरी।
पुलिस टीम थाना मुनिकीरेती में उप निरीक्षक पिंकी तोमर, कां. अवध नारायण, कां. विवेक कुमार शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News