ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 21 नये मरीज मिले, 8 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। जिनमें सर्वाधिक 101 एक्टिव केस देहरादून के हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 137 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 9405 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही अल्मोड़ा में 10, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में पांच और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343966 हो गई है। इनमें से 330263 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंगलवार को प्रदेश में 58 हजार 660 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 74 लाख 95 हजार 689 लोगों को पहली डोज जबकि 41 लाख 17 हजार 197 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में अब त 19 लाख 10 हजार 525 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
