ऋषिकेश-110 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 110 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा अग्रवाल धर्मशाला पास से एक अभियुक्त को कुल 110 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता रितेश जायसवाल पुत्र विश्वनाथ जायसवाल निवासी छोटी सब्जी मंडी, लक्ष्मी भक्ति आश्रम, ऋषिकेश के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण त्यागी, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News