ऋषिकेश- ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम की चतुर्थ निर्वाणोत्सव बड़े श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दण्डीबाड़ा मायाकुंड ऋषिकेश में जगद्गुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज की चतुर्थ निर्वाणोत्सव बड़े श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सभी अनुयायियों ने महाराज की समाधि का विधि विधान से पूजन कर श्रदांजलि अर्पित की। महाराज के शिष्य एवं आश्रम के प्रबंधक केश्ववस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के बताये हुए सद्मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि महाराज के गो, गंगा, गायत्री, ब्राह्मण कन्या की रक्षा का जो संकल्प था उसको पूरा करना सभी सनातनियों का कर्तव्य है। महाराज ने पूरे जीवन में सनातन धर्म का प्रचार पूरे देश में किया तथा सभी को हिन्दू धर्म की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ, श्रीमहंत महेशानंद गिरी, शैलेन्द्र मिश्रा, संजय शास्त्री, बंशीधर पोखरियाल, एलपी पुरोहित, जनार्दन कैरवान, मनीराम पैन्यूली, कमल डिमरी, पंडित मुकुंद शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
