ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारधाम पहुंच कर किए बाबा केदार के दर्शन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल व अन्य विधायकों ने स्वागत किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना हो गए, जिनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री सुबोध उनियाल , मंत्री गणेश जोशी और सांसद नरेश बंसल शामिल है। प्रधानमंत्री 2 से 3 घंटे केदारनाथ में अब पूजा अर्चना करेंगे। केदारनाथ में पीएम मोदी गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का उद्घाटन करने के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। केदारनाथ दौरे पर उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी जनसभा को भी संबोधित किया।केदारनाथ पहुंच प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा अर्चना शुरू कर आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का उद्वाटन किया। इसके साथ ही मंदाकिनी आस्थापथ, संगम घाट, फर्स्ट एड पर्यटन केंद्र, अस्पताल और पुलिस थाने, कमांड व कंट्रोल सेंटर, रेन शेल्टर, प्रशासनिक कार्यालय और सरस्वती नागरिक सुविधा भवन जैसे 180 करोड़ रुपये के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
