ऋषिकेश- देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर ‘आप’ ने किया जोरदार प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई। छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आप के कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को नेपाली फार्म तिराहे पर वेदस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही है जिसे किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है और इसे तुरंत भंग करने की मांग की। इस गंभीर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आते ही सबसे पहले इस काले कानून को समाप्त कर पार्टी तीर्थ पुरोहितों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने का काम करेगी। प्रदर्शनकारियों मे पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, चंद्रमोहन भट्ट,गोविंद रावत,मनसोधन यादव,आशु पाल,अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, मोनू कश्यप, मोनू भाई,पंकज गुसाईं,सुनील सेमवाल,जगदीश कोहली,प्रभात झा,अनूप रावत,देवराज नेगी,विक्रांत भारद्वाज,हिमांशु नेगी,नीरज कश्यप, अश्वनी सिंह,नरेंद्र सिंह,शीशपाल वर्मा,मनोज कश्यप, पंकज रस्तोगी,मूलचंद कश्यप, जयेन्द्र प्रसाद सौरव पुंडीर,राहुल दुबे,जाकिर,दीपक कश्यप, पुरुषोत्म साहू,विकास तोमर,शुभम देव,समीर भारद्वाज,राहुल भंडारी,अजय ठाकुर,समीर, मदन ठाकुर,अंकित डबराल आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News