ऋषिकेश- धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ जमकर हुई खरीदारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश में धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर के तमाम बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा बंपर सैल होने से व्यापारियों पर जमकर धनवर्षा हुई।
मंगलवार को धनतेरस पर्व पर ऋषिकेश का बाजार दिनभर ग्राहकों से भरा रहा। मुर्खजी बाजार, क्षेत्र बाजार, घाट बाजार, रेलवे रोड़ ,झंडा चौक में तो दिनभर ग्राहकों का आवागमन बना रहा। इस बार बाजार में जमकर धनवर्षा होने से व्यापारी ही नहीं बाजारों में हर कोई खुश दिखाई दिया। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ रही जिसके चलते इस बार व्यापारियों में दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने की उम्मीद बढ़ गई है।
धनतेरस का त्योहार वाहनों, जूलरी, बर्तन की खरीद के लिए शुभ होने के कारण नई नई स्कीमों से गुलजार बाजारों में ग्राहक और दुकानदार दोनों ही खुश नजर आए। इस दौरान चांदी के लक्ष्मी-गणेश, सिक्कों जमकर खरीदारी हुई। मंगलवार की सुबह से ही धनतेरस पर बाजारों में खासी भीड़ रही। बर्तन से लेकर फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और ज्वैलरी की भी खूब खरीददारी हुई और बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनियों से सजा नजर आया। भीड़ की स्थिति यह थी कि झंडा चौक स्थित ज्वैलरी के तमाम शौरुम ग्राहकों से दिनभर फुल पैक रहे। सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों मैं देखने को मिली। चम्मच से लेकर स्टील के गैस चूल्हे भी खरीदे गए। मिठाई व नमकीन की दुकानें भी सजी नजर आ रही थीं कही भी कोरोना का कोई असर नहीं दिख रहा था। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि साल का त्योहार है, इसमें ग्राहक ज्यादा नहीं तो कुछ न कुछ बर्तन जरूर खरीद रहा है। सराफा व्यापारी हितेंद्र पंवार का कहना था कि हर बार की तरह इस बार भी चांदी के गणेश लक्ष्मी और सिक्कों की काफी डिमांड रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News