ऋषिकेश- महिला की शिकायत पर ऋषिकेश पुलिस ने अनुराग नेगी उर्फ सोनू के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग किया पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दीपिका अग्रवाल पुत्री विनोद कुमार शर्मा निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश जनपद देहरादून ने कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित शिकायत दर्ज करायी कि जब मैं अपनी एम्बूलेन्स में एम्स हास्पिटल में मरीज लेकर आयी जिसे डॉक्टरों ने जौलीग्रान्ट के लिये रैफर कर दिया। इसी दौरान अनुराग नेगी उर्फ सोनू ने बदतम्मीजी व गाली गलौच की। दीपिका की लिखित सूचना के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर अनुराग नेगी उर्फ सोनू के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी एम्स उप निरीक्षक शिवराम द्वारा की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News