ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश ने किया दीपावली मेले का भव्य आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लायंस क्लब ऋषिकेश की ओर से दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हेल्दी बेबी शो, फैन्सी ड्रेस शो, सिंगिंग, नृत्य प्रतियोगिता, योगा शो एवं ऋषिकेश मास्टर शेफ़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। क्लब द्वारा लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेले सामाजिक समरसता और सद्भावना का संदेश देते हैं। भारत वर्ष में दीपावली ऐसा पर्व है जो धनतेरस से शुरू होकर लगातार पांच दिन तक चलता है। उन्होंने कहा कि हम सब को तीर्थनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेना होगा। हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा, सचिव मयंक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित चोपड़ा, अभिनव गोयल, धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, के के सचदेवा, तानिया सचदेवा, अतुल जैन, नितिन गुप्ता, मानव जोहर, दीपशिखा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News