ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 46 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में कुल 46 पव्वे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा भैरव मंदिर तिराहा के पास से एक अभियुक्त को कुल 46 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है
पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता तरुण विश्वास पुत्र स्वर्गीय भोला विश्वास निवासी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
