ऋषिकेश- विजय गोयल निदेशक (कार्मिक) टीएचडीसी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विजय गोयल, निदेशक(कार्मिक) टीएचडीसी को सेवानिवृत्त होने पर कारपोरेशन द्वारा एक कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी। इस कार्यक्रम में आरके. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जे बेहेरा, निदेशक(वित्त), बीपी गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वीर सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोयल ने निगम की भविष्य की योजनाओं हेतु अपने अमूल्य सुझाव दिए तथा अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विजय गोयल वर्तमान में निदेशक (कार्मिक) की भूमिका भी निभा रहे हैं। इससे पूर्व गोयल ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार को भी संभाला। गोयल वर्ष 1990 में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के पद पर निगम में नियुक्त हुए। मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 35 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

%d bloggers like this:
Breaking News