ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 9 नये मरीज मिले, 10 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 09 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 10 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 146 रह गई है। इस समय प्रदेश में दो जिले उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल में कोई भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं है। ये जिले कोरोना मुक्त हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 869 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 30 हजार 173 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,400 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 590 मामले सामने आ चुके हैं। 381 ठीक हो चुके हैं। जबकि 133 लोगों की मौत हो चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News