ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 12 नये मरीज मिले, 8 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 08 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 156 रह गई है। इस समय प्रदेश में दो जिले बागेश्वर और टिहरी में कोई भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं है। ये जिले कोरोना मुक्त हैं। इस समय सबसे ज्यादा सक्रिय मामले देहरादून में है। देहरादून में कोरोना के 103 सक्रिय मरीज, नैनीताल में 15, पिथौरागढ़ में 09, हरिद्वार में 11, पौड़ी में 01, अल्मोड़ा में 07, चमोली में 02, रुद्रप्रयाग में 1, उधम सिंह नगर में 02 सक्रिय मरीज है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 844 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 30 हजार 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,399 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 590 मामले सामने आ चुके हैं। 381 ठीक हो चुके हैं। जबकि 133 लोगों की मौत हो चुकी है।
