ऋषिकेश-हरीश चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली स्वच्छता जन जागरूकता रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिश्चन्द्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई।
मंगलवार को नेहरू ग्राम इंदिरा नगर में आयोजित जन जागरूकता रैली का विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने एक बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लोगों को सलाह दी। इसके साथ ही छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर छात्राओं ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा करकट एकत्रित किया जिसे मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति सड़ाना ने लोगों से आग्रह किया कि हर सुबह एक नया प्रण, नया उत्साह और नया सपना लेकर स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को दोहराएं। उन्होंने आने वाले त्योहारों पर अपने आसपास गंदगी न फैलाने का भी लोगों से आग्रह किया। इस अवसर पर पार्षद जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News