ऋषिकेश-मुनिकीरेती पुलिस ने किया सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवम् अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती के पूर्णानंद इंटर कॉलेज में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। योग शिविर के प्रथम दिन योगाचार्य योगी अमृत राज सभी पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग करने से शरीर स्वस्थ रहने,निरोगी होने एवम् शरीर को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने के संबंध में महत्व पूर्ण जानकारी दी। योग शिविर में थाना मुनि की रेती, थाना नरेंद्र नगर, ट्रैफिक पुलिस, फायर सर्विस, पीएसी, एसडीआरएफ के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

%d bloggers like this:
Breaking News