ऋषिकेश- पूर्व राज्यमंत्री भगत राम कोठारी को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ने किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व राज्यमंत्री भगत राम कोठारी को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोठारी ने कहा कि मां सरस्वती के मंदिर में आना मेरे लिए सौभग्यशाली दिन है। यह विद्या मन्दिर संस्कार व शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है और यहाँ के सम्मानित शिक्षक भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कोठारी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया और शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंसवाल, नरेन्द्र खुराना, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नंदकिशोर भट्ट, विनय सेमवाल, अनिल, आरती आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News