ऋषिकेश- पंजाबी महासभा की महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का उत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पंजाबी महासभा लेडीज क्लब की ओर से करवा चौथ का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
महिलाओं के मुख्य त्योहार करवाचौथ महाव्रत की तैयारियां शहर में जोर-शोर से होने लगी है। इस सिलसिले में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से मनोरंजक विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्ध और चिरकाल रखने की कामना के साथ करवा चौथ महाव्रत रविवार को मनाया जाएगा। इस व्रत में महिलाएं सुबह से ही शिव-पार्वती की पूजा, सत्यवान-सावित्री की कथा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगी।
महाव्रत से पूर्व शहर में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से करवाचौथ पर्व को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला विंग की और से करवा चौथ उत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता सहित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें सजधज के पहुंची महिलाओं ने खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महासभा की अध्यक्ष अनिता बहल, गीता मनचंदा ,सीमा आनंद,मीनू मल्होत्रा, सीमा शर्मा, संगीता आनंद, स्वीटी कोहली, मंजू कालड़ा, सुमन बहल, मोना खुराना,सीमा खुराना, पायल चावला, पूजा कालड़ा, वंदना टुटेजा, , सरोज खट्टर, सोनम अरोड़ा,अनीता नागपाल ,सुमन चावलाआदि मोजूद रही।

%d bloggers like this:
Breaking News