ऋषिकेश- डेंगू से बचाव के लिए नगर पालिका मुनिकीरेती ने चलाया जागरूकता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने डेंगू से बचाव के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में डेंगू से बचाव हेतु मुनिकीरेती, शीशम झाड़ी, 14 बीघा और ढालवाला क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से पुराने टायरों, बर्तनों, गमलों, कूलर आदि में पानी इकट्ठा न करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर साफ और ठहरे पानी में पैदा होता है। कहा कि अपने आसपास स्वच्छता रखकर इस इस बिमारी से बचा जा सकता है। जागरूकता अभियान में सुपरवाईजर जितेंद्र सिंह सजवाण भी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News