ऋषिकेश- राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण क़ी प्रथम बैठक में लिये गये निर्णय से आंदोलनकारियों में रोष

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण क़ी प्रथम बैठक मैं लिए गए निर्णय से राज्य आंदोलनकारी खफा है। वर्तमान सरकार में तीन मुख्यमन्त्री कार्यकाल में प्रथम बैठक आयोजित क़ी गई। पिछले चार वर्षो से राज्य आंदोलनकारी अपनी मागों को लेकर आंदोलनरत रहे हैं लेकिन राहत नही मिली। पुष्कर धामी के मुख्यमन्त्री बनने के बाद घोषणा क़ी और चिन्हीकरण व आश्रित का शासनादेश जारी किया। इसी के साथ पूरे प्रदेश क़ी पहली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी एसके बरनवाल को अधिकृत किया गया। इसमें प्रमुख राज्य आन्दोलनकारियों क़ी कमेटी, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम ने बैठक मे भाग लिया। इस दौरान जिला प्रशासन देहरादून क़ी कार्यशैली से चिन्हीकरण कमेटी संतुष्ट नजर नही आई अधिकारियो द्वारा केवल जेल व घायल क़ी ही पुष्टि को माना। जबकि समान्य एल आई यू क़ी रिपोर्ट व चिन्हीकरण कमेटी द्वारा सक्रिय आन्दोलनकारियों क़ी पैरोकारी ना मानने पर गहरा रोष व्यक्त किया।
प्रथम बैठक में मात्र 08 आंदोलनकारी चिन्हित हुए जबकि बाकी फाइलें बाद मे चर्चा के लिए रख दी गई। वही इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शीघ्र मुख्य सचिव व मुख्यमन्त्री को मिलकर नियमो मे शिथलिकरण क़ी मांग करेंगे। बैठक में ओमी उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी , विवेकानंद खंडूड़ी, जितेन्द्र अँथवाल , सरोज डिमरी, उर्मिला शर्मा आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News