ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 120 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में कुल 120 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया। जिस पर गठित टीमों द्वारा भैरव मंदिर तिराहा के पास से एक अभियुक्त को कुल 120 पव्वे जिसमें 72 पव्वे अंग्रेजी एवं 48 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता रमेश उनियाल पुत्र स्वर्गीय भगवती प्रसाद उनियाल निवासी गली नंबर 37 शीशम झाड़ी मुनिकीरेती के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उत्तम रमोला, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News