ऋषिकेश- कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – देहरादून जिले के तहसील त्यूणी क्षेत्र में पंद्राणू से बानपुर गांव की ओर जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटना आज सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष संदीप पंवार फोर्स समेत मौके के लिए रवाना हुए। थानाध्यक्ष ने सड़क हादसे में पांच सदस्यों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों में बानपुर निवासी संजय उसकी पत्नी बबली, पुत्र निखिल, भतीजा जगदीश और एक करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News