ऋषिकेश- कैलाश गेट में बैठक कर स्थानीय लोगो ने मारपीट के आरोपियो को गिरफ्तार करने को पुलिस को दिया 48 घंटे का समय
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्थानीय लोगों पर हाल ही में हुए हमले के आरोपियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों घटनाओं को कतई गंभीरता से नहीं लिया।
मंगलवार को कैलाशगेट स्थित एक होटल में हुई स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल की दो घटनाओं में हुई मारपीट और पुलिस द्वारा इस मामले को हल्के में लेने पर रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर को कुमाई परिवार पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया।
इसके अलावा नशे में आए पर्यटकों ने एमवी एडवेंचर के ऑफिस में अकारण मारपीट की। दोनों मामलों की शिकायत मुनिकीरेती पुलिस से की गई। लेकिन दोनों मामलों में पुलिस के स्तर से कतई गंभीरता नहीं दिखाई गई आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया गया।
पुलिस के इस रवैए पर स्थानीय लोगों ने बैठक में रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर दोनों घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
बैठक में आशीष गौड़, जितेंद्र सिंह धाकड़, संजय पुंडीर, उमा शंकर, विरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष चौहान, आशुतोष शर्मा, देवेश उनियाल, जयपाल पुंडीर, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद थे।
