ऋषिकेश- शहीद अजय रौतेला का राजकीय सम्मान के साथ मुक्तिधाम ऋषिकेश में हुआ अंतिम संस्कार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जम्मू के पूंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल सूबेदार अजय रौतेला का अतिंम संस्कार आज दोपहर ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ तीर्थ नगरी गूंज उठी।

नरेंद्र नगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव के निवासी रौतेला का पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके पैतृक आवास से चन्द्रेश्वर घाट लाया गया। जहां हजारों लोगों ने नम आखों के बीच देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद को अतिंम विदाई दी गई। वह अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गये। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हैं प्रशासन की ओर से उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ ऋषिकेश में संपन्न कराया गया।

इस दौरान रास्ते भर में लोगों ने जगह-जगह उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा अजय तुम्हारा नाम याद रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। शहीद अजय ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News