ऋषिकेश-उत्तराखंड मे हुए छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोमप्रकाश गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोम प्रकाश को नोएडा से गिरफ्तार किया है। उन पर करोड़ों रुपए बिना सत्यापन कर ही जारी करने का आरोप है, आरोपी को सात मुकदमों में नामजद किया गया है। आरोपी हरिद्वार में सहायक समाज कल्याण अधिकारी रहा है।एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ ने बताया कि रिटायर हो चुके तत्कालीन सहायक समाज कारण अधिकारी सोम प्रकाश ने कई शिक्षण संस्थानों को करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति बांट दी थी। जबकि छात्रों ने उक्त शिक्षण संस्थानों में दाखिला ही नहीं लिया था। आरोपी रिटायर अधिकारी को कई बार एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस दिए जा रहे थे लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। करीब ढाई साल पहले सोम प्रकाश रिटायर हो चुके है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News