ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 9 नये मरीज मिले, 7 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले मिले और सात पुराने मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 343756 तक पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमितों में से अब तक 330034 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना के 178 एक्टिव केस हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में 7397 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 10 हजार 869 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें नौ मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 10860 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक छह लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा नैनीताल व पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं, दस जिलों अल्मोड$ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News