ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल महिला मोर्चा ने किया कन्या पूजन कार्यक्रम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने स्वर्गाश्रम मंडल के गीता आश्रम में आयोजित कन्या पूजन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसमें विधानसभा यमकेश्वर से लगभग 200 कन्यांओं को भोज के लिए निमंत्रण दिया गया। उनके अभिभावकों ने अपनी कन्यांओं को इस महा-पूजन में भेज कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। विधायक द्वारा कन्यांओं की माताओं का भी विशेष तौरपर सम्मान किया गया। महिला मोर्चा द्वारा पूरे उत्तराखंड राज्य में संगठन के 14 जिलों के 252 मंडलों में महा कन्या पूजन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पैर धोकर एवं पूजन कर की गई तथा सभी कन्याओं को प्रसाद के साथ ही चुन्नी,स्कूल बैग, पेन, पेंसिल बाँकस, इत्यादि वस्तुएं दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, के तहत यह कार्यक्रम किया गया है। विधायक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बेटियों के लिए अनेक योजनाएं दे रही है जिसमें गौरा कन्याधन योजना सुकन्या योजना एवं विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही हैं। कार्यक्रम में
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम मंदोलिया, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, महामंत्री गजेंद्र नागर, महामंत्री प्रीतम राणा, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, शकुंतला राजपूत, बबली देशवाल, उपाध्यक्ष मनोज डोबरियाल, विधानसभा प्रतिनिधि अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, शकुंतला तडीयाल, मीना श्रीवास्तव, बाला देवी, शोभा नेगी, रुकमणी देवी, दीपा देवी, शीला कश्यप, सर्वाआत्मानंद जी, सीताराम दास जी, कुसुम कुकरेती, बृजेश चतुर्वेदी, कोमल सिंह, राधेलाल, भरत सिंह, रेनू उनियाल, सुमित्रा सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News