ऋषिकेश- ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने किया वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
रविवार को जयराम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत की भूमि पर अपने वरिष्ठों से आशीर्वाद लेने की परम्परा है। हमारे समाज व देश के प्रति वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अतुल्य हैं। युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे बुजुर्गाें का मान-सम्मान करें और उनके अनुभव को जीवन में उतारे। बुजुर्गाें के पास अनुभवों को अनमोल खजाना है! हमें उनके अनुभव से सीख लेने की जरूरत है। आज हम अपने बुजुर्गों को भूलते जा रहे हैं, और नई पीढ़ी के बच्चे बुजुर्गों के अनुभव से वंचित हो रहे है। जिससे समाज में अव्यवस्था का माहौल बनता जा रहा है। हमें अपने घर के बड़े बुजुर्गों की कभी अवहेलना नहीं करनी चाहिए और सदैव उनका मान सम्मान करना चाहिए। भविष्य में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश को किसी भी प्रकार की कोई मदद की जरूरत होगी तो निश्चित रूप से आश्रम परिवार आप लोगों के साथ है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा ने सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महामंत्री नरेश चंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अजय गोयल, आईडी जोशी, पीडी अग्रवाल, डीडी तिवाड़ी, कमल सिंह राणा, दिनेश मुद्गल, शेखर गुप्ता, हरीश तोमर, नरेश चौहान, सत्य प्रकाश गुप्ता ,कृष्ण गोपाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News