ऋषिकेश- मुनि की रेती पुलिस ने किया छात्र-छात्राओं को अपराध के प्रति जागरूक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने मुनिकीरेती क्षेत्र की छात्र छात्राओं को ह्यूमन ट्रैफिकिंग संबंधी अपराध,साईबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव, महिला अपराधों व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक किया।
रविंद्र कुमार चमोली क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, कमल मोहन भंडारी प्रभारी निरीक्षक थाना मुनीकीरेती, निरीक्षक यातायात सिद्धार्थ कुकरेती द्वारा संयुक्त रुप से थाना मुनिकीरेती के क्षेत्रान्तर्गत पूर्णानंद इंटर कॉलेज में अजीत पाल रौथान प्रधानाचार्य एवम् अन्य शिक्षक गणों की उपस्थिति में जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में संयुक्त टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ह्यूमन ट्रैफिकिंग संबंधी अपराधों साईबरअपराध से बचने हेतु बरती जानी वाली सावधानियों, महिला अपराधों की रोकथाम हेतु कानूनी अधिकारों, नशे की लत के कारण पड़ने वाले दुष्प्रभाव व यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा सभी छात्र छात्राओं को कहीं भी इस इस प्रकार के अपराध घटित होने या अन्य किसी अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर अपने अविभावकों के माध्यम से नजदीकी थाना चौकी पर सूचना देने हेतु प्रेरितकिया गया है ।
इस अवसर पर पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 300 से अधिक छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे। जन जागरूकता कार्यक्रम में रविंद्र कुमार चमोली क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, कमल मोहन भंडारी प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती, सिद्धार्थ कुकरेती निरीक्षक यातायात, अजीतपाल रौथान प्रधानाचार्य पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनी की रेती शामिल थे।
